
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी। अभी उनका इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
केंद्रीय गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, श्अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
जेपी नड्डा ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के जल्दी ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, श्माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।श्
राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ‘’अमित शाह के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पक्ष और विपक्ष के तमाम छोटे बड़े नेता उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार