
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/उत्तर-पश्चिमी /ब्यूरो,। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के वजीराबाद स्थित संगम विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11 बजे गली नंबर-14 में डिवाइन अस्पताल के पास हुई। हमलावरों ने रवि नामक युवक को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। उसे दो गोलियां लगी थीं। पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रवि वर्ष 2021 में नेताजी सुभाष प्लेस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसे अक्टूबर 2026 में ही जमानत मिली थी। बताया जा रहा है कि इसी पुराने हत्याकांड की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात रवि अपने कुछ परिचितों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान कमल गोस्वामी भी वहां मौजूद था। कमल भी वर्ष 2021 के उस हत्याकांड में मारे गए व्यक्ति का दोस्त था। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते वह बदला लेने के इरादे से आया था।
शराब पीने के बाद सभी लोग एक कार में सवार हुए और एक स्थान पर रुककर बातचीत करने लगे। इसी दौरान कमल गोस्वामी कार से नीचे उतरा और पिस्टल से रवि पर गोली चला दी। गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मुख्य शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर कमल गोस्वामी और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी वजीरपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कमल गोस्वामी ने ही रवि पर गोली चलाई थी। मामले में अन्य लोगों की पहचान करने और वारदात में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। इसके अलावा फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद मारुति स्विफ्ट कार (नंबर DL9CBA8510) भी बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।





More Stories
मोटरसाइकिल पर सजा रखी थी शराब की दुकान, दो युवक गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी जब्त
दिल्ली में 70 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
कबीर बस्ती में घर से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
1984 सिख विरोधी दंगों के 42 साल बाद भी इंसाफ का इंतजार, तिलक विहार में आज भी जिंदा हैं जख्म