दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह

-गढ़वाल की विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार! अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया लंबित वन स्वीकृतियों का मुद्दा, समाधान का मिला आश्वासन
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/गढ़वाल/राज्य ब्यूरो, :गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कम्युनिकेशन प्रमुख  अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव जी से भेंट कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इस दौरान सांसद बलूनी ने विशेष रूप से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों, वन भूमि हस्तांतरण तथा अन्य प्रक्रियागत कारणों से लंबे समय से लंबित विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क, संपर्क मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
बलूनी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन लंबित परियोजनाओं को आवश्यक वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियां प्रदान करने तथा वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर प्रभावी एवं सकारात्मक पहल की जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने से गढ़वाल के दुर्गम एवं दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क, आधारभूत संरचनाओं और जनसुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
सांसद ने इस दिशा में व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपसी समन्वय से लंबित प्रकरणों में आ रही बाधाओं को दूर कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जा सके।केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव जी ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा इनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।बलूनी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग एवं संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से गढ़वाल सहित उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को शीघ्र गति मिलेगी और पर्वतीय क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox