एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-झांसी में राजेश कुमार ने जीते ₹21,000; मांगर में तीन धावक अपने आयु वर्ग में प्रथम और गुलाब सिंह दूसरे स्थान पर; द्वारका में अजीत ने जीती 21 किलोमीटर दौड़; ऋषिकेश में रोहित रहे तीसरे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ बहादुरगढ़/शिवकुमार यादव । बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने एक ही दिन पांच अलग-अलग आयोजनों में शानदार प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। पोडियम उपलब्धियों से लेकर लंबी दूरी की चुनौतीपूर्ण दौड़ और विशेष सम्मान तक, समूह के सदस्यों ने अपनी मेहनत, सहनशक्ति और टीम भावना की छाप छोड़ी। युवा धावकों के साथ वरिष्ठ सदस्यों ने भी स्वस्थ और सक्रिय जीवन का प्रेरक संदेश दिया।

बीआरजी के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी, मांगर, दिल्ली, द्वारका और ऋषिकेश में आयोजित पांच आयोजनों में समूह के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
झांसी में राजेश कुमार ने जीते ₹21,000
एसबीआई झांसी हाफ मैराथन में राजेश कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर ₹21,000 का नकद पुरस्कार जीता। रोहतास कुमार ने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चौथा और राम सागर ने छठा स्थान प्राप्त किया। कृष्णा राणा, ललिता पांडे, सारिका यादव और इकलाश ने भी आयोजन में भाग लेकर बीआरजी का प्रतिनिधित्व किया।
मांगर ट्रेल रन में तीन धावक अपने आयु वर्ग में प्रथम, गुलाब सिंह 75 किलोमीटर में दूसरे
कोलंबिया मांगर ट्रेल रन 2026 में बीआरजी के तीन धावकों ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। संदीप अहलावत ने 10 किलोमीटर दौड़ के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दीपक अहलावत ने 10 किलोमीटर के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, उरिरेई देवी ने 21 किलोमीटर दौड़ के 40 वर्ष से अधिक आयु
वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर समूह का गौरव बढ़ाया।
लंबी दूरी की दौड़ में गुलाब सिंह ने 75 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भी 50 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर अपनी सहनशक्ति और मजबूत हौसले का परिचय दिया।
नीरज छिल्लर ने 30 किलोमीटर और सुमिता राणा ने 10 किलोमीटर की ट्रेल दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। सुधीर तेवतिया और दीपक छिल्लर ने भी अपनी दौड़ पूरी की। दीपक छिल्लर को इस आयोजन में कोलंबिया ब्रांड के एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया था।
एसबीआई ग्रीन मैराथन में बीआरजी को विशेष सम्मान
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एसबीआई ग्रीन मैराथन में वंश मित्तल, अनुराग माथुर, हंसराज विजारण और राकेश ने 10 किलोमीटर दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। इस अवसर पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
द्वारका में अजीत प्रथम, 71 वर्षीय सुनील सिकरी बने प्रेरणा
द्वारका में आयोजित विंटर दिल्ली हाफ मैराथन में अजीत ने 21 किलोमीटर दौड़ श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर बीआरजी का मान बढ़ाया।
इसी आयोजन में 71 वर्षीय सुनील सिकरी ने 10 किलोमीटर दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने अपने उत्साह और संकल्प से यह संदेश दिया कि नियमित अभ्यास और सक्रिय जीवनशैली के साथ बढ़ती उम्र में भी फिटनेस की राह पर आगे बढ़ा जा सकता है। उनकी भागीदारी युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी।
ऋषिकेश में रोहित ने 50 किलोमीटर दौड़ में हासिल किया तीसरा स्थान
ऋषिकेश में आयोजित गंगा सस्टेनेबिलिटी रन में रोहित ने 50 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। लंबी दूरी की इस चुनौती में उनकी उपलब्धि ने बीआरजी परिवार को गर्व का एक और अवसर दिया।
दीपक छिल्लर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि एक ही दिन पांच आयोजनों में बीआरजी की मौजूदगी सदस्यों के बढ़ते उत्साह, निरंतर अभ्यास और मजबूत टीम भावना को दर्शाती है। समूह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को दौड़ और नियमित व्यायाम से जोड़कर “मिशन फिट बहादुरगढ़” को आगे बढ़ाना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox