
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ऋषिकेश/राज्य ब्यूरो,: दिनांक – 30/10/26 को एक अमेरिकन पर्यटक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश में आकर जानकारी दी कि मोटरसाइकिल से हरिद्वार की तरफ जाते समय ऋषिकेश क्षेत्र में कोयल घाटी के पास उनका एक बैग गिर गया, जिसमें लगभग 250 अमेरिकन डॉलर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से एक संदिग्ध स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा उक्त सामान को ले जाना प्रकाश में आया।पुलिस द्वारा उक्त स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उसके स्वामी से संपर्क करते हुए विदेशी मेहमान का खोया हुआ सामान बरामद किया गया तथा उक्त सामान अमेरिकन पर्यटक के सुपुर्द किया गया।
अपना सामान वापस सुरक्षित पाने के उपरांत अमेरिकन पर्यटक द्वारा देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश को धन्यवाद स्वरूप स्व-लिखित पत्र देकर उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत