
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 151 जयंती के अवसर पर दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या मे 14 साल से कम उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया. वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रहे. और इस एकता दौरा कार्यक्रम के आयोजक दक्षिणी दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा किया गया था. इस एकता दौड़ का मूल मकसद अनेकता में भी एकता को दर्शाना था. जहां यह दौड़ लड़कों के लिए 2 किलोमीटर का तय किया गया था तो वहीं लड़कियों के लिए 1 किलोमीटर का रखा गया था.

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देखिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती को देशभर में एकता के रूप में मनाने का संकल्प लिया है. साथ ही साथ उन्होंने पूरे देश को ये संदेश भी दे रहे हैं कि किस प्रकार से सरदार पटेल ने देश में एकता बनाए रखने के लिए कार्य किया था जिसकी वजह से आज अगर हमारा देश एकता के सूत्र में बंधा दिखता है और इसका पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है.
वहीं इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा तुगलकाबाद इलाके में सरदार पटेल जयंती पर एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें आज बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया. वहीं 1 नवंबर से कांग्रेस के द्वारा किए जाने वाले महा रैली पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ देश को तोड़ने का कार्य करती है उन्हें किसी के नुकसान से कोई लेना-देना नहीं होता है केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए दिवाली के समय उन्होंने इस तरह का रैली का आयोजन किया है. इस रैली की वजह से व्यापारी भाइयों का करोड़ों का नुकसान होगा . वही 1 नवंबर के काले दिन को हमारे देश के सिख भाई कभी नहीं भूल सकते.इस दिन कांग्रेस ने हजारों सिखों को जिंदा दफन करने का कार्य किया था जो देश कभी नहीं भूल सकता.

वहीं हम आपको बता दें कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर हर साल दक्षिण दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन तुगलकाबाद में किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे हिस्सा लेते हैं जिन्हें जीत के बाद मेडल और सर्टिफिकेट के रूप में उन्हें पुरस्कृत किया जाता है.





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत