
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव । कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उजवा में 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की किस्त जारी होने के अवसर पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 180 किसानों, महिला किसानों और कृषि विस्तार अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केवीके उजवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. डी.के. राणा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों के हित में संचालित विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा कृषि तकनीकों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र के विकास और किसान कल्याण के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए छोटे एवं सीमांत किसानों को सशक्त बनाने में इन योजनाओं की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों, महिला किसानों और कृषि विस्तार अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कृषि विकास के लिए आपसी संवाद, सहभागिता और तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

डॉ. डी.के. राणा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा किसानों के सशक्तीकरण, नवीन कृषि तकनीकों के प्रसार, कौशल विकास और वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। केंद्र का प्रयास है कि किसानों तक उपयोगी कृषि जानकारी और आधुनिक तकनीक पहुंचाकर खेती को अधिक सक्षम बनाया जा सके।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार