हल्द्वानी में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हल्द्वानी में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

- भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में चल रहा पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव मंगलवार को भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल व आयुक्त दीपक रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

समापन अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं द्वार महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा और अस्मिता का उत्सव है। यह महोत्सव हमें हमारी जड़ों, हमारी संस्कृति और हमारी परम्पराओं से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ रही है, प्रतिभागियों और दर्शकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि लोग अपनी लोक संस्कृति से गहरा लगाव रखते हैं।उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से हमारे लोक कलाकारों को देश-दुनिया के सामने अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलता है, जिससे उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल बने आकर्षण का केन्द्र-

समापन दिवस पर आयुक्त ने महोत्सव परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्टॉलों पर स्थानीय जैविक उत्पाद, पहाड़ी हस्तशिल्प, पारम्परिक व्यंजन और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शित किए गए थे।

आयुक्त ने कहा कि ये स्टॉल आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की सच्ची तस्वीर पेश करते हैं। राज्य सरकार ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है कार्यक्रम के दौरान आयुक्त द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

समापन समारोह के दौरान आयुक्त द्वारा कुमाऊंनी सांग *हिट दगड़ी कमला अलमौड में तेरो बंगला* सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आयुक्त दीपक रावत ने आयोजन समिति एवं सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox