नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो : पश्चिम दिल्ली के व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र मायापुरी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात फैक्ट्री परिसर से अचानक गहरा काला धुआं और ऊंची लपटें उठती देखी गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और इमारतों को सुरक्षा के तौर पर खाली करा लिया गया है.
दिल्ली मायापुरी इलाके की एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
डिविजनल फायर ऑफिसर ए.के. जायसवाल ने कहा, “हमें रात 9 बजे आग लगने की कॉल मिली थी. मौके पर पर्याप्त मात्रा में दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. अभी हम आग बुझा रहे हैं, इसके बाद आग लगने के कारण की जांच की जाएगी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर काबू पाने का प्रयास हो रहा है.
सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की कई गाड़ियां और राहत दल घटना स्थल पर पहुंचे. संकरी गलियों और धुएं के भारी गुबार के बावजूद दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने और इसे आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने की कोशिश की. आग पर काबू पाने के लिए वाटर टेंडर और विशेष अग्निशामक उपकरणों का उपयोग किया गया.
फिलहाल, प्राथमिक स्तर पर आग लगने के कारणों (जैसे शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री) का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. राहत कर्मियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंदर कोई फंसा न हो। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही स्थिति, नुकसान के आंकलन और घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी.





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल