हार्दिक पांड्या बने पिता नताशा स्टैनकोविक ने दिया बेटे को जन्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हार्दिक पांड्या बने पिता नताशा स्टैनकोविक ने दिया बेटे को जन्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर स्टार हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर सभी को चैंकाते हुए अपने पिता बनने की खुशखबरी दी है। हार्दिक ने इसी साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई करके चैंका दिया था। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान नताशा के साथ कुछ तस्वीर शेयर करके अपने पिता बनने की खुशखबरी फैन्स के साथ जाहिर की है।
ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। सर्बियाई डांसर-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी फेज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थी जहां हर कदम पर हार्दिक पंड्या उनका साथ निभाते हुए दिखाई दे रहे थे। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के दौरान भारत में हुए लॉकडाउन के दौरान हार्दिक और नताशा ने शादी की थी. कुछ ही महीने बाद दोनों ने बताया कि वे जल्द ही मां-बाप बनने वाले है। हार्दिक के पहले बच्चे के जन्म की खबर सामने आने के बाद अब फैन्स में इस बात का उत्साह है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे. हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले कपल ने लॉकडाउन के दौरान अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी. नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी टैग किया. नताशा ने इस पोस्ट पर कैप्शन दिया था- खुशियां रास्ते में हैं। मई में, हार्दिक ने घोषणा की थी कि उनकी पत्नी नताशा गर्भवती हैं और उन्होंने अपनी शादी से एक तस्वीर भी शेयर की, जो लॉकडाउन के दौरान एक निजी समारोह था। हार्दिक ने उस दौरान अपने पार्टनर के साथ एक फोटो शेयर कर कहा था कि, नताशा और मैंने एक साथ एक महान यात्रा की है और यह बस और बेहतर होने वाला है। एक साथ हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण के लिए रोमांचित हैं और आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CDQx8yCF-SX/?utm_source=ig_web_copy_link

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox