नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में लगातार बढ़ रही रिकवरी दर से देश कोरोना वायरस को लेकर सुद्ढ़ स्थिति में पंहुच गया है। हालांकि अभी देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन साथ ही ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। जो पिछले दो दिन मेें बढ़कर 64.4 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं है। उन्होने कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। अप्रैल में यह दर 7.58 फीसदी थी जो आज 64.4 फीसदी हो गई है।
श्री भूषण ने कहा कि देश के 16 राज्य ऐसे हैं जहां का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। इन राज्यों में दिल्ली का रिकवरी रेट 88 फीसदी, लद्दाख का 80 फीसदी, हरियाणा का 78 फीसदी, असम का 76 फीसदी, तेलंगाना का 74 फीसदी, तमिलनाडु और गुजरात का 73 फीसदी, राजस्थान का 70 फीसदी, मध्यप्रदेश का 69 फीसदी और गोवा का रिकवरी रेट 68 फीसदी है। उन्होने कहा कि देश में एक लाख से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और ये अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हम यह मील का पत्थर छू सके हैं क्योंकि हमारे डॉक्टरों, नर्सों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ कार्य और समर्पण से काम किया है। उन्हीं की बदौलत हम इस स्थिति में आ सके हैं।


More Stories
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा