यूपी में अपनी ही व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में अपनी ही व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे है। खुद अपनी ही व्यवस्था के खिलाफ उन्नाव सदर से भाजपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये है। जिसके लिए विधायक पंकज गुप्ता पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पूरी रात थाने के गेट के सामने धरने पर बैठे रहे। उनका आरोपा है कि पुलिस निर्दोष लोगों को पीट-पीट कर जबरन संगीन अपराधों में फंसा रही है। जिसका व पूरी तरह से विरोध करते है।
श्री गुप्ता ने कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रही है। पुलिस की मनमानी बढ़ गई है। पुलिस बिना जांच पड़ताल के किसी को भी थाने लाकर जेल में ठूंस देती है। मामला बढ़ता देख एसपी उन्नाव व सीओ सिटी ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वह कोतवाली के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थक भी कोतवाली में एकत्र हो गए। कई घंटे चले हंगामे के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एसपी रोहित पी कन्या कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक व समर्थक वहां से हटे। विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि वर्षो पहले महिला थाना भवन के लिए भूमि आवंटित हुई थी। आसपास रहने वाले लोग इससे अनजान थे। जमीन के एक कोने में छोटा से चबूतरा बना दिया था, कुछ लोगों ने वहां पर नई व पुरानी मूर्तियां रख दीं थीं।
बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने आसपास के कई लोगों को बयान दर्ज करने के बहाने बुलाया और 4 नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दी। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उम्रदराज लोगों को बहुत बेरहमी से पीटा है। रात को कोतवाली पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई तो खुद को रोक नहीं पाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox