
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लगातार घट रही कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को अचानक बढ़ गई जिसकारण एक बार फिर सरकार सोचने को मजबूर हो गई है। बुधवार को कोरोना वायरस के 1035 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,33,310 हो गई है। बुधवार को दिल्ली में 1126 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,18,633 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 3907 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 10,770 सक्रिया मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 5074 आरटी-पीसीआर जांच और 12318 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 704 हो गई है।
केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों से जुड़े होटलों को किया अलग
कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की सुविधा के तहत अस्पतालों से होटलों को जोड़ा गया था, लेकिन काफी समय से राजधानी में मरीजों की संख्या कम हो रही है, जिसके चलते आज दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कुछ होटलों को कोविड-19 महामारी के इलाज के लिए बेड बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के अस्पतालों से जोड़ा गया था। दिल्ली में सुधरते हालात को देखते हुए और बीते काफी समय से इन होटलों के बेड खाली रहने की वजह से सरकार ने इन होटलों को अलग करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में इस विषय पर चर्चा की जिसके बाद यह फैसला लिया। पिछले कुछ दिनों में राजधानी में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक बुलाई थी।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं