नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने भारत में राफेल विमान के आगमन पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी हैं। एक ट्वीट संदेश के जरिये दुष्यंत चैटाला ने राफेल का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की वीरभूमि में राफेल का स्वागत हैं।
डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हरियाणा की वीर भूमि, देश के आसमान में, स्वागत है राफेल आपका, मेरे हिंदुस्तान में” ।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस से भारत को मिलने वाले कुल 36 राफेल विमानों में से बुधवार को अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल विमान लैंड हुए है जिसको लेकर उमुख्यमंत्री ने वायुसेना को बधाई दी। यह राफेल लड़ाकू विमान नई तकनीक से लैस है और यह विमान भारतीय वायुसेना को और ज्यादा शक्ति देने का काम करेंगे।


More Stories
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने की मांग तेज
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अवैध नशा मुक्ति केंद्र बंद होने पर विधायक को धन्यवाद
कांवड़ यात्रा: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे
गुभाना में रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
नजफगढ़ के किसानों के लिए विधानसभा में उठी सर्किल रेट बढ़ाने की मांग