किराड़ी में जलभराव पर लोगों का सरकार के विरूध अनोखा विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किराड़ी में जलभराव पर लोगों का सरकार के विरूध अनोखा विरोध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किराड़ी की एक कालोनी के स्थानीय परिवार का कालोनी में जलभराव पर अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से चर्चा में छा गया। जो आज सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार गली में जलभराव के बीच टेबल कुर्सी डालकर चाय का आंनद ले रहा है। लोगों का आरोप है कि दिल्ली को पेरिस व किराड़ी को लंदन बनाने का सपना दिखाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता तो एक बार फिर हासिल कर ली लेकिन किराड़ी विधानसभा को लंदन अभी तक नही बना पाये। जिसके चलते लोग अब गलियों को वेनिस मानकर चाय का आनन्द उठा रहे हैं।
दिल्ली में पांच साल राज करने के बाद भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी लोगों को जलभराव से मुक्ति नही दिला पाई है। पूरी दिल्ली में थोड़ी सी बरसात के बाद ही कालोनी की गलियां वेनिस की नहरे बन जाती हैं। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस व किराड़ी को लंदन बनाने का सपना लोगों को दिखाया था लेकिन आज तक उनकी इस घोषणा पर कोई काम नही हुआ है जिसकारण लोगों में काफी गुस्सा बना हुआ है। जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने कुछ अलग ही अंदाज में किया है। लोगों का कहना है कि हम मुख्यमंत्री को इस विरोध प्रदर्शन के तहत उनका किया वादा याद दिलाना चाहते है जो उन्होने चुनाव के दौरान किया था। हालांकि किराड़ी के विधायक रितुराज गोविंद ने कहा कि विधानसभा में जलभराव की निकासी को लेकर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और जल्द ही विधानसभा जलभराव मुक्त होगी। इसके साथ ही विधानसभा में विकास कार्य पूरी तेजी से कराये जा रहे हैं। विधानसभा में स्कूल, काॅलेज, सामुदायिक भवन व खेल सुविधाओं के लिए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। हमने विधानसभा की कायापल्ट के लिए कई योजनाऐं बनाई है जिनपर कार्य हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox