नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस की इआरवी टीम ने गश्त के दौरान झाड़ौदा के गंदा नाला से एक हरियाणा की अवैध देसी शराब से भरी सेन्ट्रो कार पकड़ी है जिसमें 28 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के पास पंहुचाने का काम करता है। इसकी एवज में उसे प्रति चक्कर 1500 रूपये मिलते है।
इस संबंध में जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की इआरवी टीम ने गश्त के दौरान झाड़ौदा के गंदा नाला पर सिदीपुर की तरफ से रात को 2 बजे के करीब एक कार को आते देखा तो उसे रूकने का इशारा किया लेकिन आरोपी कार को रोकने की बजाये वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसका 300 मीटर तक पीछा कर उसे दबौच लिया और जब गाड़ी तलाशी ली तो उसमें 28 कार्टन हरियाणा की देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सम्राट राठी पुत्र सुनील निवासी आसंडा बहादुरगढ़ को पकड़ा है। आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ के एक पवन नामक व्यक्ति के लिए उक्त शराब पश्चिमी दिल्ली के उसके ठीकाने पर छोड़ने जा रहा था। उसे इसकाम के लिए प्रति चक्कर 1500 रूपये मिलते है। उसने बताया कि लाॅकडाउन में कोई काम नही होने की वजह से रोटी-पानी के जुगाड़ के लिए वह यह काम कर रहा है ताकि अपने परिवार को रोटी खिला सके।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो