जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, लेकिन पार्टी ने समर्थकों से सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. भीड़ जुटने की आशंका के मद्देनजर

राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 221 कंपनियों के तहत करीब 23 हजार अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच CAPF की 221 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है. दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर BSF के जवान भी तैनात हैं.

वहीं, जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में 6,500 से ज्यादा जवान, 300 से अधिक CCTV कैमरे और 7 लेवल की बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. भीड़ को बढ़ने से रोकने के लिए 37 ब्लॉकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में रात 10 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.

प्रदर्शन का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ा है. DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का फैसला किया है. वहीं, रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली क्षेत्र में आने वाली 45 ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है. कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा, कई शिक्षण संस्थानों ने एहतियातन कक्षाएं ऑनलाइन करने और परीक्षाएं टालने का फैसला किया है.

प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली?

CJP की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए 7 अक्टूबर को आवेदन किया गया था, जबकि निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले देना अनिवार्य है. दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, तय

समयसीमा का पालन नहीं किए जाने के कारण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई. पुलिस ने अनुमति नहीं देने के पीछे पहले के प्रदर्शनों के दौरान नियमों और शर्तों के उल्लंघन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का भी हवाला दिया है. इसके अलावा, नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू होने की बात भी सामने आई है. ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

– केंद्रीय बलों की 221 कंपनियों के तहत 23 हजार अतिरिक्त CAPF जवान बुलाए गए

– दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात किए गए

– नई दिल्ली में संवेदनशील इलाकों में जाने से रोकने के लिए 37 ब्लॉकिंग पॉइंट बनाए गए

– फ्रंटलाइन पर करीब 150 बॉडीकैम और करीब 300 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए

– जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी

45 मेट्रो स्टेशन नो एंट्री-एग्जिट

प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 9 अक्टूबर रात 9 बजे से लागू होकर अगले आदेश तक जारी रहेगी. DMRC के मुताबिक, प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी, जबकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों के गेट बंद करने और मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटाने का अनुरोध किया था.

कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चांदनी चौक के पास चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, आजादपुर, जहांगीरपुरी, मजलिस पार्क, शाहदरा और रिठाला समेत कई स्टेशन शामिल हैं.

दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें रद्द

रेलवे ने भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. रिपोर्टों के मुताबिक, सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली क्षेत्र में पहुंचने वाली 45 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें नई दिल्ली की 33, हजरत निजामुद्दीन की 10 और तिलक ब्रिज की 2 ट्रेनें शामिल हैं. राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हैं. कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल के डीआरएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पटना और आसपास के क्षेत्रों से चलकर 10 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है.

इनमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसी तरह बनारस से दिल्ली आने वाली दो ट्रेनों- शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) के 9 अक्टूबर को रद्द रहने की जानकारी सामने आई है. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें. लखनऊ से दिल्ली आने वाली भी कई प्रमुख ट्रेनें रद्द की गई हैं.

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके की एक मस्जिद से मौलाना ने लोगों से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू की है और ऐसे में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन अवैध है. मस्जिद से किए गए ऐलान में मौलाना ने लोगों से प्रदर्शन से दूर रहने, प्रशासन का सहयोग करने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox