एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ गोवा /राज्य ब्यूरो,: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया। इस खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

नाना पाटेकर का करियर

नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी। लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर की फिल्मों की बात करें तो 2025 में उन्हें ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके बाद नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए।

कारगिल युद्ध में योगदान

नाना पाटेकर ने 1999 में कारगिल युद्ध में भी योगदान दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने एक्टिंग करियर को छोडकर मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के साथ मिलकर युद्ध में योगदान दिया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई और दर्शकों को हैरान किया। नाना पाटेकर अपने एक्टिंग टैलेंट ही नहीं फिल्म मेकिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए भी काफी मशहूर हुए। यही नहीं उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 2013 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox