हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,

-उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झाड़ौदा कलां, नई दिल्ली में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमापूर्ण समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री विजय कुमार वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री विजय कुमार वर्मा ने महानिदेशक, केरिपुबल के राजभाषा संदेश तथा गृह सचिव, भारत सरकार की अपील पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने सभी कार्मिकों से सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक एवं सरल भाषा में प्रयोग करने का आह्वान किया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान प्रथम बेतार वाहिनी, संयुक्त अस्पताल तथा ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नई दिल्ली के कार्मिकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी व्यवहार, हिंदी कार्यशाला एवं हिंदी टंकण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में माननीय श्री विकास कठेरिया, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, केरिपुबल, नई दिल्ली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया। निरीक्षक शमीम अख्तर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हिंदी के निरंतर प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, झाड़ौदा कलां द्वारा राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox