
मेरे सपने, मेरी उड़ान विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ। ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ ने इस बार अपने पाठकों के लिए एक बेहद खास और प्रेरणादायक सौगात पेश की है।
इस विशेषांक में समाज की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानियों को जगह दी गई है। “नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान” विशेषांक के माध्यम से पत्रिका ने यह संदेश दिया है कि हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। इस अवसर पर पत्रिका की संपादक मंडल ने कहा कि अनुपमा पिछले 9 अंकों से नये साहित्यकारों को एक मंच दे रही है जहाँ वे अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकें। यह अंक विशेष रूप से करियर, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव में योगदान पर केंद्रित है।
अनुपमा एक ऐसी पत्रिका है जिसमें नये पुराने, छोटे बड़े और देश विदेश के सभी तरह के रचनाकारों को अपनी लेखनी चलाने का अवसर प्रदान किया जाता है और उन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाता है। ‘अनुपमा’ के इस अंक को लेकर पाठकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पत्रिका का दावा है कि यह अंक न केवल जानकारी देगा, बल्कि मुश्किल समय में हार न मानने का हौसला भी देगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सफलता की असली कीमत क्या होती है, तो यह विशेषांक आपके लिए एक अनिवार्य संग्रह है।
सुशी सक्सेना





More Stories
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव हुआ है.
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
बिना अनुमति भरा था कीटनाशकों का गोदाम, 30-35 लाख की सामग्री जब्त; सातों नमूने अमानक
मोदी की गारंटी’ की याद दिलाने कलेक्टोरेट पहुंचे कर्मचारी, सड़कों पर गूंजा आक्रोश
दिल्ली: बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक दबाव कम, गूगल मैप्स पर जल्द मिलेगा रियल टाइम अपडेट