
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद किए हैं। मामले में तीन भारतीय यात्रियों को पकड़ा गया है। इनके पास से एक आईफोन 18 प्रो मैक्स भी मिला।
बरामद सामान की कुल कीमत चार्टर्ड इंजीनियर के आकलन के आधार पर 1,03,55,900 रुपये है। कस्टम अधिकारी के अनुसार, 25 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर टर्मिनल-3 पर निगरानी की जा रही थी।

हांगकांग से वियतनाम होते हुए आने वाले तीन यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करते समय रोका गया। वे वियतनाम की उड़ान वीएन-593 और वीएन-981 से दिल्ली पहुंचे थे।
सामान की विस्तृत तलाशी में आटेल रोबोटिक्स एमडीएक्स-1 के 10 ड्रोन मिले। इनके साथ नियंत्रक, कैमरा लगे जिम्बल, केबल, प्रोपेलर, जायस्टिक और अन्य उपकरण भी बरामद हुए।
ड्रोन में मिले रक्षा श्रेणी के फीचर
चार्टर्ड इंजीनियर की जांच में ड्रोन को पेशेवर श्रेणी का बताया गया। इनमें थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर की सुविधा मिली। कस्टम के अनुसार, तकनीकी विशेषताओं के आधार पर इन्हें सैन्य व रक्षा श्रेणी के मानव रहित हवाई यान (यूएवी) के रूप में आंका गया है।





More Stories
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार