17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित

-वर्ल्ड टूरिज्म डे 2026 के अवसर पर हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट द्वारा आयोजित 17वीं चैम्पियन रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : दिल्ली में एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा की अगुवाई में दिल्ली टूरिज्म, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के सहयोग से राजघाट से आयोजित इस रन में बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

बीआरजी संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि

बीआरजी लगातार लोगों को रनिंग और फिटनेस से जोड़ने का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों में भागीदारी से धावकों का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलती है। उन्होंने कहा कि बीआरजी का उद्देश्य “मिशन फिट बहादुरगढ़” को आगे बढ़ाते हुए हर आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम और रनिंग के लिए प्रेरित करना है।

चैम्पियन रन में बीआरजी धावकों ने कई आयु वर्गों में पोडियम हासिल कर समूह का नाम रोशन किया। 41 से 50 आयु वर्ग में पवन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला 10 किलोमीटर वर्ग में सीमा रावत ने प्रथम, अनीता यादव ने द्वितीय और सोनिया राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50+ 10 किलोमीटर वर्ग में रणबीर सांगवान ने द्वितीय और धर्मवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ललिता पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर 30+ वर्ग में अजीत योगी ने तृतीय स्थान और राज कपूर मोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुनील सिकरी ने 70+ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

बीआरजी की मजबूत भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों द्वारा बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने टीम के उत्साह को और बढ़ाया तथा समूह के फिटनेस अभियान को नई ऊर्जा दी।

इस अवसर पर दीपक छिल्लर, सत्यवान, नवीन राणा, अभिमन्यु हुड्डा, गुलाब सिंह, निकुंज, इकलास, अंजुम, नरेंद्र, संतोष बंसल, रोशन लाल, नितिन कुमार, रोहतास, संजू सैनी, आशिक, लक्ष्मी नारायण, राम सागर, ब्रह्म प्रकाश मान, सौरभ मलिक, देवेंद्र किशोर प्रसाद, अमन सागर, अदिति सागर, राजेश, सुनील सिकरी, डॉ. संतोष कुमार, कविता सिकरी, ललिता पांडेय, सुधीर तेवतिया और उरीरेई देवी सहित बीआरजी सदस्यों ने सफलतापूर्वक रन पूरी की

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox