आज विकास कार्यों में अग्रसर है।आज उत्तराखण्ड में सड़कों को निर्माण तेजी से हुआ है तथा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रसर है।हमारा उत्तराखण्ड समान आचार संहिता लागू करने में पहला राज्य है।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव । सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर ऋषिकुल मैदान में शुभकामना देते हुए उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाराज जी के जन्मोत्सव पर देश विदेश से पधारे अनुयायियों में अपने गुरु के प्रति प्रेम व श्रद्धा के साथ साथ
अनुशासन का भी समावेश है। उन्होंने कहा कि महाराज अध्यात्म के साथ साथ लोककल्याण की भावना से कार्य करते हैं। महाराज जी स्वास्थ्य ठीक ना होने पर अपनी जिम्मेवारी व जनसेवा में अग्रसर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज विकास कार्यों में अग्रसर है।आज उत्तराखण्ड में सड़कों को निर्माण तेजी से हुआ है तथा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रसर है।हमारा उत्तराखण्ड समान आचार संहिता लागू करने में पहला राज्य है।

ले.जनरल महामहिम गुरमीत सिंह, गवर्नर (उत्तराखण्ड) ने महाराज श्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी 108 वर्षों तक जनकल्याण व मानवीय कार्यों में अग्रसर रहें।

उन्होंने आगे कहा कि यह जन्मोत्सव सेवा,समर्पण व कल्याण की भावना से मनाया जा रहा है।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आज गंगा के तट से यह संकल्प लेकर जाये की हम सभी मानवीय कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।





More Stories
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप