कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में जन्मदिन मनाने निकली 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव। नई दिल्ली 17 साल की किशोरी अपने जन्मदिन का जश्न मनाने निकली थी। उसके साथ उसका हमउम्र दोस्त भी था। दोनों ने शाम करीब सात बजे कालकाजी मंदिर में दर्शन किए।

इसके बाद वे आस्था कुंज पार्क पहुंचे, लेकिन जन्मदिन की खुशी में शुरू हुई यह शाम कुछ ही देर में खौफ और जिंदगी भर के दर्द में बदल गई।
पुलिसकर्मी बनकर तीन युवक पहुंचे
पुलिस के मुताबिक, पार्क में तीन युवक सादे कपड़ों में उनके पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी व उसके दोस्त को डराया-धमकाया।

आरोप है कि इसके बाद किशोरी को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले जाया गया। तीनों युवकों ने उसे हथियार और चाकू दिखाकर धमकाया।
दोस्त को पीटा, किशोरी को ले गए
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी के दोस्त को थप्पड़ भी मारे और उसे डराया कि वे दोनों नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
इसके बाद किशोरी को सुनसान हिस्से में ले जाया गया। आरोप है कि वहां आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी वारदात को अंजाम दिया।
एक आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मंगलवार रात पुलिस ने अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस रोड के पास आसिफ को घेरने की कोशिश की।
पुलिस का दावा है कि उसने टीम पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आसिफ घायल हो गया। उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
दोनों भाई हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मामले में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपितों को श्रीनिवासपुरी से हिरासत में लिया है। दोनों भाई हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बड़ा भाई साकेत कोर्ट में वकील है जबकि छोड़ा भाई बीएसई कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, बड़ा भाई दिल्ली की एक अदालत में वकील है, जबकि छोटा भाई बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।
पीड़िता-आरोपियों का फरीदाबाद कनेक्शन
पुलिस की जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी भाई मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वहीं, पीड़िता भी मूलरूप से फरीदाबाद की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस अब हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है और उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी