नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव :। नॉर्थ जिला पुलिस ने लूट, झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन चोरी के स्कूटर और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
26 जुलाई को पुल मिठाई से आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जा रहे एक व्यक्ति को राजेंद्र मार्केट के पास दो युवकों ने रोक लिया। एक आरोपी ने पीड़ित का गला दबाया, जबकि दूसरे ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 अगस्त को आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। इसके बाद उसके साथी विकाश उर्फ पिल्ला को 5 सितंबर को सेंट स्टीफंस रोड, तीस हजारी से गिरफ्तार किया गया।
कश्मीरी गेट में मोबाइल झपटमारी का आरोपी दबोचा
4 सितंबर की सुबह शास्त्री पार्क लौट रहे युवकों में से एक का मोबाइल छत्ता रेल रेलवे ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने झपट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने तिकोना पार्क के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। पूछताछ में उसकी पहचान लोनी, गाजियाबाद निवासी 39 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिन्हें कश्मीरी गेट थाने के तीन अलग-अलग झपटमारी मामलों से जोड़ा गया।
सदर बाजार में सीसीटीवी और एफआरएस से वाहन चोर की पहचान
30 अगस्त की रात सदर बाजार इलाके में एक घर के बाहर से सुजुकी एक्सेस स्कूटर चोरी हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से आरोपी का चेहरा सामने आने के बाद Facial Recognition System (FRS) की मदद से उसकी पहचान मोनिश के रूप में हुई। पुलिस ने उसे संगम विहार, वजीराबाद स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से तीन चोरी के स्कूटर बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक मोनिश पहले भी लूट, झपटमारी और चोरी के 16 मामलों में शामिल रहा है। वहीं बलविंदर सिंह के खिलाफ पहले से झपटमारी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत 6 मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी और झपटमारी से जुड़े कई मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
DTC बस की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!