राजेश गहलोत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजेश गहलोत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

-श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक के योगदान को किया याद -पुत्र आकाश गहलोत को मिला आशीर्वाद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   मटियाला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेश गहलोत की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में लोगों ने स्वर्गीय राजेश गहलोत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, रविंदर इंद्रराज सिंह, पालम विधायक कुलदीप सोलंकी, उत्तम नगर विधायक पवन शर्मा और भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोलंकी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय राजेश गहलोत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि राजेश गहलोत ने क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

पुत्र आकाश गहलोत को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय राजेश गहलोत के पुत्र आकाश राजेश गहलोत से मुलाकात की। उन्होंने आकाश गहलोत को अपने पिता के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और क्षेत्र की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेश गहलोत का असमय निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें नम आंखों से नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में माहौल भावुक रहा और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने प्रिय नेता की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox