देश में रिकाॅर्ड बनाने लगा कोरोना, एक दिन में आये 45720 नये केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में रिकाॅर्ड बनाने लगा कोरोना, एक दिन में आये 45720 नये केस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में अब कोरोना संक्रमण रोजाना नेय रिकार्ड बनाने लगा है और देश में एक दिन में 45720 नये केस सामने आये है जिससे देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया है। हालांकि कई राज्यों की सरकारें देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात कह रही है, लेकिन केंद्र सरकार अभी भी इसे मानने से इनकार कर रही है। वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है जिसके चलते सरकार सामाजिक फैलाव से इंकार कर रही है।
गुरुवार सुबह किये गये आकलन में पिछले 24 घंटे में 1,129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 29,861 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,38,635 हो गए जिनमें से 4,26,167 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,82,607 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोविड नमूनों की कुल संख्या 1,50,75,369 है। जिसमें 3,50,823 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया है। आईसीएमआर के अनुसार देश में रोजाना कोविड टेस्ट की दर भी बढ़ रही और करीब 50 हजार टेस्ट रोजाना किये जा रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार एक दिन में सामने आए 45,720 मामलों में से सबसे अधिक 10,576 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 5,849, कर्नाटक में 4,764,उत्तर प्रदेश में 2,300, पश्चिम बंगाल में 2,291, तेलंगाना में 1,554, बिहार में 1,417, असम में 1,390, दिल्ली में 1,227, ओडिशा में 1,078, केरल में 1,038 और गुजरात में 1,020 मामले सामने आए । यह आंकड़ा नए मामलों का करीब 75 प्रतिशत है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox