नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के थाना नजफगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में घोषित फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशलपाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना नजफगढ़ की टीम यूईआर-2, नांगली सकरावती क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस दल साईं बाबा मंदिर सर्विस रोड के पास पहुंचा, तब एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।
पुलिस का एक्शन-
पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह वापस मुड़कर भागने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ़्तारी-
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय दिलशाद उर्फ मोनू निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इस अवैध हथियार का इस्तेमाल नशे के आदी लोगों को डराने-धमकाने और उनसे पैसे वसूलने के लिए करता था, ताकि वह अपनी नशे की जरूरतें पूरी कर सके।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2023 के एक एनडीपीएस एक्ट मामले में अदालत द्वारा घोषित फरार अपराधी था। इसके अलावा वह थाना नजफगढ़ का (बैड कैरेक्टर) भी है और उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना नजफगढ़ में नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।
टीम का गठन-
इस कार्रवाई को थाना नजफगढ़ के एसएचओ इंस्पेक्टर साही राम मीणा के नेतृत्व में एएसआई सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल हवा सिंह, विक्रम सिंह, हरेंद्र और अजीत की टीम ने अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई एसीपी नजफगढ़ राज कुमार बजारिया की निगरानी में की गई।
द्वारका पुलिस का कहना है कि टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन