नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवाहन पर केंद्रीय सशत्र सुरक्षा बलों द्वारा अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 1 सिग्नल बटालियन झाड़ौदा ने भी कमांडेंट मेघराज के नेतृत्व में फरीदाबाद के श्री नारायण गौशाला और श्री सिद्धदाता आश्रम के परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जवानों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से औषधीय पौधे लगाये। इस अवसर पर आश्रम के संचालक जगद्गुरू स्वामी श्री पुरूषोतमाचार्य जी महाराज भी मौजूद थे।
आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरू स्वामी श्री पुरूषोतमाचार्य जी महाराज की देखरेख में चलाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट मेधराज ने बताया कि पौधे लगाने का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और साफ सथुरा रखना है। दिल्ली एन.सी.आर. में प्रदूषण का स्तर बड़ता ही जा रहा है। अतः वृक्षारोपण से पर्यावरण की स्वच्छता के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। श्री मेघ राज कमाडेंट ने बताया कि आज पर्यावरण को शुद्ध रखना अति आवश्यक है। उन्होंने आमजन को पौधारोपण में भाग लेने के लिए जागरूक किया और साथ ही पेड़-पौधों के औषधीय गुणों के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सी.आर.पी.एफ. बल जहां देश के अलग अलग हिस्सों में अपनी सेवाए दे रहा है, वही वृक्षारोपण जैसे अभियान चला कर सामाजिक कार्यो में भी सदैव अपना योगदान दे रहा है। इस अभियान में श्री नारायण गौशाला और श्री सिद्धदाता आश्रम फरीदाबाद के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और इसके साथ ही सभी ने संकल्प किया की इन पौधो को जीवित रखने के लिए अपना भरसक प्रयास करेगे।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि