ट्वीट कर फंसे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया करारा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्वीट कर फंसे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया करारा जवाब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- शुक्रवार को निर्देशक आर बाल्की का एक बयान सुर्खी बन गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसा कोई कलाकार नहीं है। बाल्की के इस बयान के बाद कई लोग इसके विरोध में उतर आए। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है। निर्माता, निर्देशक और कलाकार इस बहस में दो तरफ साफ बंटे नजर आ रहे हैं। इस बहस के बीच निर्देशक शेखर कपूर ने आर बाल्की के इस बयान पर जवाब दिया। वहीं बुलबुल फिल्म के अभिनेता अविनाश तिवारी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, आर बाल्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही वंशवाद को लेकर बहस बिल्कुल बेवकूफी है। हुनर की कद्र हर जगह होती है। अगर इस इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया से अच्छा कोई कलाकार है तो फिर यह बहस सही मानी जा सकती है। आर बाल्की के इस बयान पर शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपका बहुत सम्मान करता हूं बाल्की, लेकिन एक बार फिर कल रात मैंने काय पो छे देखी। उस समय तीन बिल्कुल युवा कलाकार थे और हर किसी ने शानदार अभिनय किया।’


एक और ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा, श्सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आज थिएटर से आ रहे हैं। उनके लिए नया सम्मान मिला है। और उनमें आत्मविश्वास है। मैंने नसीर (नसीरुद्दीन शाह), शबाना (शबाना आजमी), सतीश कौशिक, सीमा बिस्वास और बैंडिट क्वीन की पूरी कास्ट के साथ काम किया है। केट ब्लैंचेट, जेओफ्री रश, हीथ लेजर, डैनियल क्रैग, एडी रेडमेन सभी थियेटर से हैं।आर बाल्की के इस बयान पर अविनाश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, श्प्रिय आर बाल्की सर, आपको कैसे पता चलेगा कि वो बेहतर नहीं हैं अगर उन्हें मौका ही नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले फिल्म संपादक अपूर्व असरानी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स साझा करते हुए कहा था कि बेशक रणबीर और आलिया एक अच्छे कलाकार हैं लेकिन सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब इंडस्ट्री में सिर्फ तीन या चार नामों के आसपास ही घूमने वाली सारी चीजों को बंद कर देना चाहिए। आर बाल्की के बयान का जवाब देते हुए अपूर्व ने ट्विटर पर लिखा, श्मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, ऋचा चड्ढा। अगर हम ए लिस्ट फिल्मी परिवार से ऊपर उठकर देखें तो और भी बहुत से कलाकार हैं। मुझे रणबीर और आलिया भी पसंद हैं लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox