दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने पूनम वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने पूनम वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने मोहन गार्डन वार्ड की आम आदमी पार्टी की नेत्री पूनम वर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की 5 विधानसभाओं का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने खासकर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए पूनम वर्मा का जोरदार अभिनन्दन किया है। वहीं श्रीमति वर्मा ने भी लोगों को पूरी ईमानदारी से जनसेवा करने का आश्वासन दिया है।
उत्तम नगर के मोहन गार्डन वार्ड 25 से आप नेत्री पूनम वर्मा को दिल्ली सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से पांच विधानसभाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है जिसको लेकर आज पांचो विधानसभाओ से आये हुए गणमान्य लोगो ने उनको फूल माला व बूके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है की डीएमसी की तरफ से विकासपुरी ,उत्तम नगर ,मटियाला ,द्वारका और नजफगढ़ विधानसभा के लिए पूनम वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा पूजा वशिष्ठ ने पूनम वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त होने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया और मिठाई खिला कर उनका मुँह मीठा करवाया। अनुग्रह ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से पूनम वर्मा को कोरोना योद्धा के तौर पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आप नेत्री अंजू और साक्षी बंसल ने भी पूनम वर्मा को फूल माला पहना कर स्वागत किया। नई सुबह संस्था के सभी सदस्यों ने भी पूनम वर्मा का स्वागत किया। नई नोडल अधिकारी बनी पूनम वर्मा ने विधायक नरेश बाल्यान का धन्यवाद करते हुए बताया की मुझे दिल्ली सरकार के अल्पसंख्यक आयोग द्वारा इस पद की जिम्मेदारी दी गई है मै इस पद की गरिमा को बनाये रखूंगी और पूरी जिम्मेदारी से जनता की सेवा करुँगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox