एक साल से फरार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक साल से फरार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो पिछले एक साल से एक आपराधिक मामले में वांछित था और फरार चल रहा था। नजफगढ़ पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी कोर्ट से पीओ घोषित किया हुआ है और पहले से ही उस पर विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी लोकेश उर्फ लीला निवासी ओल्ड रोशनपुरा नजफगढ़ का रहने वाला है। 2019 में उसके खिलाफ छावला थाने में एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें कोर्ट से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। और पिछले एक साल से आरोपी पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था। लेकिन फिर नजफगढ़ पुलिस को आरोपी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली जिसपर एसीपी विजय सिंह व एसएचओ सुनील कुमार ने संज्ञान लेते हुए एएसआई रामबीर, सिपाही दीपक व करण को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी लोकेश को पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ बिंदापुर, बाबा हरिदासनगर व नजफगढ़ में पहले ही तीन मामले दर्ज है और छावला थाने में दर्ज एक मामले में वह पीओ घोषित किया हुआ है। डीसीपी ने कहा कि नजफगढ़ पुलिस टीम ने एक अच्छा काम किया है। हो सकता था आरोपी और भी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा हो। पुलिस टीम इस संबंध में उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox