शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी

-निफ्टी के 48 शेयरों में गिरावट

कारोबार/सिमरन मोरया/-  एक तरफ इजरायल-अमेरिका और ईरान में घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। 9 मार्च को शेयर बाजार में एक झटके में निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूब गए। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। निफ्टी 24000 अंक लुढ़क गया।

वहीं, सेंसेक्स भी 23000 प्वाइंट टूटकर 76750 पर आ गया है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब, एशियन पेंट्स, एलं एंड टी, अडाणी पोर्ट्स को नुकसान हुआ है। जबकि ONGC और कोल इंडिया फिलहाल फायदे में हैं।

शेयर मार्केट में गिरावट के कारण
शेयर बाजार में 9 मार्च को आई भारी गिरावट के 4 बड़े कारण है। जिसमें कच्चे तेल के दाम में तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, रुएय में कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी शामिल है।

कच्चे तेल के दाम में उछाल: कच्चे तेल की कीमत शुरुआती कारोबार में करीब 26 फीसदी बढ़कर 119 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। जो जुलाई 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। इराक और कुवैत ने तेल उत्पादान में भी कटौती की है।

कमजोर वैश्विक संकेत: एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली देखी गई है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 7 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया और जापान का निक्केई 225 सूचकांक 6.5 फीसदी नीचे आ गया। चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक की हालत भी ठीक नहीं है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,030.38 करोड़ रुपए शेयर बेचकर अपनी बिक्री जारी रखी है।

कमजोर रुपया: कच्चे केल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपया सोमवार यानी 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर 92.28 पर आ गया, जो सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।

निफ्टी के 48 शेयरों में गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट इस कदर जारी है कि निफ्टी 50 के 48 शेयर नुकसान में चले गए हैं। सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा आईटी, बैंक, एफएमसीजी, इंफ्रास फॉर्मा और रेलवे सेक्टर में बिकवाली का दवाब मिल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox