परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी

-यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं- ईशान

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिख रही थी और जिसके बाद पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम इंडिया की खिताबी जीत में ईशान किशन ने अहम रोल निभाया।

मैच के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैच से पहले उनकी चचेरी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान में उतरना सही समझा। फाइनल में ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में 4 छक्के और 4 चौके की मदद से महज 25 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस जीत को ईशान किश्न ने अपनी दिवंगत बहन को समर्पित की।

यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं- ईशान
जीत के बाद ईशान किशन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था, लेकिन साथ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने उन्हें हिम्मत दी और देश के लिए खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मैच से एक दिन पहले मेरी चचेरी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। मैंने उनके लिए अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे आगे रखो। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं। चूंकि महिला दिवस भी है, इसलिए यह मेरे लिए और भी खास है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox