उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

-सात लोग हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए हत्याकांड में प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मुख्य आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन चलाया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई रविवार को की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। तो वहीं, पुलिस ने मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी में हुई थी। सूत्रों के अनुसार, एक 9साल की बच्ची ने छत से गुब्बारा गिराया, जो पड़ोस की महिला पर गिरा। इससे छोटा-सा विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े में 20-25 लोगों की भीड़ शामिल हो गई और 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या, दंगा और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि MCD की टीम ने आरोपी निजामुद्दीन की संपत्ति पर अवैध हिस्सों को चिह्नित किया और बुलडोजर से उन्हें ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। MCD का कहना है कि यह एक्शन अवैध निर्माण के खिलाफ है, जो आरोपी से जुड़ा हुआ था।

सात लोग गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के तौर पर उमरुद्दीन, जुम्मुद्दीन, कमरुद्दीन, मुस्ताक, मुजफ्फर, ताहिर और एक नाबालिग को नामजद किया है। जांच में आगे के खुलासे होने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox