पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-  राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में स्थित गौशाला नंबर 1 नजफगढ़ में गौशाला प्रबंधक समिति के चुनाव 8 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह चुनाव रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के दानदाता, गौसेवक और स्थानीय लोग भाग लेकर नई प्रबंधक समिति के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

बताया गया है कि इससे पहले यह चुनाव 15 फरवरी 2026 को कराने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ अनिवार्य परिस्थितियों के कारण उस दिन चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद इलाके के लोगों और गौशाला से जुड़े दानदाताओं के बीच असंतोष की स्थिति भी देखने को मिली थी। ऐसे में सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चुनाव को दोबारा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए, ताकि गौशाला के संचालन के लिए समर्पित और योग्य व्यक्तियों का चयन किया जा सके।

समिति के सदस्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि गौशाला जैसे धार्मिक और सेवा से जुड़े संस्थानों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि समिति का गठन केवल गौसेवा, गौशाला के विकास और उसके सुचारु प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। साथ ही समिति ने क्षेत्र के निवासियों, दानदाताओं और गौसेवा से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे तय समय पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और अपने मत के माध्यम से नई प्रबंधक समिति के गठन में सहयोग करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox