अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गश्त के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर चोर और ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। विजय विहार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और इलाके में चोरी तथा वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय बताया जा रहा था। 

जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और रोहिणी जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत 3 मार्च 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे थाना विजय विहार की पुलिस टीम लाल क्वार्टर स्थित मदर डेयरी के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक टूटी हुई नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर आता दिखाई दिया। 

पुलिस ने जब उसे रुकने का संकेत दिया तो वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी तक पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो जांच में चोरी का निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय राज कुमार उर्फ कन्हा के रूप में हुई, जो शाहबाद डेयरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि जिस स्कूटी पर वह सवार था वह मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। 

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार राज कुमार उर्फ कन्हा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारियों का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox