खामेनेई के निधन के बाद ईरान की बागडोर: इन नेताओं पर हैं सबसे बड़े दावेदारों की नजरें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खामेनेई के निधन के बाद ईरान की बागडोर: इन नेताओं पर हैं सबसे बड़े दावेदारों की नजरें

-कौन बन सकता है ईरान का सुप्रीम लीडर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  अमेरिका और इजरायल के साझा हमले में ईरान की सुप्रीम खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। अब सवाल ये भी उठने लगे हैं कि खामेनेई के बाद ईरानी सरकार का नेतृत्व कौन करेगा।

दरअसल, ईरान के संविधान के तहत 88वरिष्ठ इस्लामी समूहों विद्वानों की एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था, विशेषज्ञ की सभा में ईरान के सुप्रीम लीडर का नाम तय होता है। इस समूह के सदस्यों को एक अन्य शक्तशाली निकाय, गार्जियन काउंसिल द्वारा चुना जाना आवश्यक है।

कौन बन सकता है ईरान का सुप्रीम लीडर
दरअसल, खामेनेई की मौत के बाद अभी तक अगले उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, इसी बीच कई नामों की चर्चा होने लगी है। जिसमें हुज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी,अयातुल्ला मोहसेन अराकी,आयतुल्लाह अलीरेजा अराफी,आयतुल्लाह हाशेम हुसैनी बुशेहरी,अयातुल्ला गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं में से किसी एक को खामेनेई का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। हालांकि, ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान सामूहिक फैसले में किया जाएगा।

अमेरिका-ईरान में क्या बढ़ा तनाव
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का कारण कोई नया है। परमाणु संवर्धन के मुद्दे पर दोनों देश आमने-सामने है। अमेरिका ने ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने का कह रहा है। जबकी ईरान अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पूरी तरह रोकने के लिए तैयार नहीं है। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच कई वार्ताएं भी हुई लेकिन बात बनी नही। जिसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने साझा ऑपरेशन चलाकर ईरान पर हमला किया। इससे पहले पिछले साल भी अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox