क्रिकेट/सिमरन मोरया/- आखिरकार टी20विश्व कप में भारतीय टीम का विजय रथ रुक ही गया। सुपर-8 स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारत रनों का पीछा करने में नाकाम रहा।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला नरेद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में लोकल बॉय अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के बाद बवाल मच गया है। पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टीम मैनजमेंट को कटघरे में खड़ा किया है।
क्या बोले आर अश्विन
आर अश्विन ने कहा कि अक्षर पटेल भारत के लिए टी20के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रह चुके हैं और कई टीम को मुश्किल हालात से निकाला है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन सुंदर को खिलाना रणनीतिक रूप से सही हो सकता है लेकिन, अक्षर के योगदान को नदरअंदाज नहीं किया जा सकता। अश्विन ने कहा कि पिछली बार जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब अक्षर पटेल ने कोहली के साथ साझेदारी कर टीम को 170के पार पहुंचाया था। कोहली का अनुभव काम आया था लेकिन, अक्षर किसी से कम नहीं है।
अस्टिटेंट कोच के फैसले का किया बचाव
वहीं, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अक्षर को बाहर रखने के निर्णय का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर पावरप्ले में गेंदबाजी करने के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ज्यादा प्रभावी थे। हालांकि, मैच में सुंदर ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 17 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में भी वह 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सवाल उठना जायज है कि क्या अक्षर को बाहर करना टीम की रणनीतिक गलती साबित हुई। भारतीय टीम की हास के बाद प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर बहस तेज हो गई है।


More Stories
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म पर बड़ा अपडेट
विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल और तमिलनाडु में मतदान का महासंग्राम
चारधाम यात्रा पर प्रधानमंत्री की अपील: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु अपनाएं पांच संकल्प
बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, भक्ति में डूबा धाम; मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा
55+ वर्ग में महेश चंद ने 113 किलोमीटर की कठिन ट्रेल रन पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान
अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी