‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग

-हर्ष छिकारा के नवनिर्मित मकान रॉयल हाउस डेकोर के लिए इंस्पिरेशन

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के सोनीपत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा ने एक महल की तरह घर बनाया है। जिसका नाम भी उन्होंने ‘अमृत नीर महल’ रखा है। गृह प्रवेश की दौरान हर्ष अपने घर की तस्वीरें दिखाई हैं, जिसका नाम ही नहीं बल्कि झलक देखकर भी महल ही लगेगा। घर की नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल सोफे शाही एहसास कराते हैं।

आपको बता दें कि एक महीने पहले खबर थी कि हर्ष छिकारा के नवनिर्मित मकान को नगर निगम ने सील कर दिया था, इसकी वजह खेतों के बीच निर्माण कराना और परमिशन के डॉक्यूमेंट ना होना बताई गई थी। हालांकि इन बातों से इतर डेकोरेशन की बात करें तो यह घर देखने में खूबसूरत होने के साथ रॉयल हाउस डेकोर के लिए इंस्पिरेशन भी है।

सुनहरे रंग की रेलिंग और गुंबद जैसी नक्काशी
जैसा कि हर्ष छिकारा के घर का नाम ‘अमृत नीर महल’ है वैसी ही उसकी पहली तस्वीर भी नजर आती है। जो किसी मॉर्डन महल जैसा दिखता है। सफेद दीवारों पर सुनहरे रंग की रेलिंग और गुंबद जैसी नक्काशी रॉयल लुक देती है। घर के प्रवेश द्वार पर लगे विशाल लकड़ी के दरवाजे और किलेनुमा बुर्ज इसकी भव्यता में चार-चांद लगाते हैं।

घर का इंटीरियर भी है खास
इंटीरियर की बात करें तो किसी शाही दरबार जैसा लगता है। लिविंग रूम में महाराजा स्टाइल के नक्काशीदार लेदर के सोफे और झूमर हैं। छत पर की गई बारीक POP डिजाइन और सफेद पिलर्स इसे क्लासिक लुक देते हैं। दीवार पर सजी उपलब्धियां और मेडल उनके संघर्ष की कहानी बयां करते हैं, वहीं पूर्वजों की तस्वीरें जड़ों से जुड़े रहने का संकेत देती हैं।

भारतीय संस्कृति की झलक
इस घर के एक खास हिस्से में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। जहां बेहद खूबसूरती से डिजाइन की गई चारपाइयां रखी गई हैं। इन चारपाइयों के पायों पर बारीक नक्काशी और सुनहरा काम किया गया है, जो उन्हें एक शाही लुक देता है। लाल और पीले रंग की सुंदर बुनाई वाली चारपाइयां कमरे की सफेद दीवारों और संगमरमर के फर्श के साथ शानदार तालमेल बिठाती हैं।

POP डिजाइन की छत और झूमर
बता दें घर की छत पर की गई सफेद POP डिजाइन और बारीक नक्काशी इसे एक महल जैसा क्लासिक लुक देती है। यहां बीचों-बीच लगा बड़ा और चमकता हुआ क्रिस्टल झूमर पूरे हॉल को अपनी रोशनी से सराबोर कर देता है। छत के कोनों पर भी छोटे खूबसूरत झूमर और लाइटिंग का इस्तेमाल हुआ है, जो सीढ़ियों की सुनहरी रेलिंग के साथ मिलकर इंटीरियर को रॉयल और प्रीमियम बनाते हैं।

सीढ़ियां और छत
घर की बाहरी सीढ़ियां और छत का हिस्सा महल जैसा एहसास कराता है। सफेद दीवारों के साथ सुनहरी रेलिंग वाली सीढ़ियां ऊपर की ओर जाती हैं, जिन्हें गृह प्रवेश के दौरान फूलों की मालाओं से सजाया गया था। छत के किनारे पर बने कंगूरे और गुंबद पारंपरिक राजपूत वास्तुकला की याद दिलाते हैं।

गार्डन और सिटिंग एरिया
घर के बाहर बना गार्डन और सिटिंग एरिया भी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां गुलाबी रंग की गुंबददार छतरी बनी है, जिस पर फूलों की सुंदर मालाएं सजी हैं। इसके सामने लाल फूलों से बना एक मेहराबदार द्वार मेहमानों का स्वागत करता है। पूरे एरिया में सफेद, नीले और पीले रंग के गमले करीने से रखे गए हैं, जिनमें छोटे पौधे हरियाली बिखेरते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox