द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक सुनियोजित लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी महिला मित्र और एक किशोर को कानून के दायरे में लिया है। यह मामला उत्तम नगर इलाके में एक बुजुर्ग दुकानदार से नकदी भरा बैग छीनने से जुड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी गई रकम से खरीदे गए मोबाइल फोन और कपड़े भी बरामद किए हैं।

दुकान से घर लौटते समय वारदात
7 फरवरी 2026 की रात करीब 9:40 बजे, हास्तसाल रोड के पास स्थित एक किराना दुकान संचालक जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी एक युवक ने उनका बैग झपट लिया। बैग में लगभग 30 हजार रुपये नकद थे। घटना के बाद थाना उत्तम नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और खुफिया सूचना से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम गठित की गई। घटनास्थल और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात आकस्मिक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई थी। फुटेज में दो युवक और एक युवती संदिग्ध रूप से नजर आए।

टीम ने संदिग्धों का पीछा करते हुए मटियाला गांव तक सुराग जुटाए। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय मुखबिरों की मदद से 12 फरवरी को तीनों को एक पार्क के कोने से दबोच लिया गया।

मामा-भांजे की साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि किशोर (सीसीएल) पीड़ित दुकानदार की दुकान पर काम करता था। उसके सगे मामा छोटू कुमार उर्फ अविनाश को दुकान में होने वाले लेन-देन की जानकारी थी। आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर भांजे की मदद से लूट की योजना बनाई।

वारदात के दिन तीनों ने दुकानदार की पहचान की और दुकान बंद होने के बाद मौका पाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी एक होटल में ठहरे, जहां उन्होंने लूटी गई रकम से मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य सामान खरीदा।

बरामदगी और आगे की जांच
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई रकम से खरीदे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में किराये पर रह रहा था। महिला आरोपी नशे की लत से ग्रस्त बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox