धामी सरकार का प्रशासनिक एक्शन, अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धामी सरकार का प्रशासनिक एक्शन, अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

- कौन बनेगा नया जिला अधिकारी?

उत्तराखंड/सिमरन मोरया/-  उत्तराखंड सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 6 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। लंबे समय से इन तबादलों की चर्चा चल रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है।आदेश के अनुसार, आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है।

आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग के साथ निदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाया गया है।

कौन बने नए जिलाधिकारी?
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस प्रतीक जैन से रुद्रप्रयाग के डीएम का पद वापस लिया गया है। उन्हें अब प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यहां हुई नियुक्ति
पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है। पीसीएस त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारियों में रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है।

गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग के पूर्व डीएम प्रतीक जैन हाल ही में एक धार्मिक विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में उनका तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox