बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में उद्यमी वैभव गांधी की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने सनसनी फैला दी है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए दो लोगों ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित के नाम का उल्लेख किया गया है, जिससे पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बवाना सेक्टर-4 में हुए इस हत्याकांड के बाद एक कथित ऑनलाइन संदेश सामने आया, जिसमें लिखा गया कि कारोबारी की हत्या सुनियोजित तरीके से करवाई गई। संदेश में यह भी दावा किया गया कि मृतक उनके काम में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी देने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट वास्तव में आरोपियों द्वारा की गई है या किसी ने भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए इसे डाला है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया अकाउंट्स की ट्रैकिंग, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और संभावित गैंग कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई एंगल से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox