रोहिणी में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 90 कार्टन शराब और बोलेरो वाहन जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहिणी में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 90 कार्टन शराब और बोलेरो वाहन जब्त

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज (27 वर्ष), निवासी निहाल विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से कुल 90 कार्टन, जिनमें 3650 क्वार्टर शराब, 180 बोतल देसी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद की गईं। सभी शराब की बोतलें “For Sale in Haryana Only” अंकित पाई गईं।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन पैंथर-क्लॉ” के तहत की गई। 29 जनवरी 2026 को स्पेशल स्टाफ रोहिणी जिला को थाना बेगमपुर क्षेत्र में अवैध शराब की आपूर्ति की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित दहिया, प्रभारी स्पेशल स्टाफ, के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने इलाके में जाल बिछाकर एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो वाहन को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब की सप्लाई देने जा रहा था। इसके बाद थाना बेगमपुर में एफआईआर संख्या 68/2026, धारा 33/38/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब्त की गई बोलेरो गाड़ी सेवज नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। आरोपी पहले भी आबकारी अधिनियम के एक मामले में संलिप्त पाया गया है।
फिलहाल पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox