
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज (27 वर्ष), निवासी निहाल विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से कुल 90 कार्टन, जिनमें 3650 क्वार्टर शराब, 180 बोतल देसी शराब और 24 बोतल बीयर बरामद की गईं। सभी शराब की बोतलें “For Sale in Haryana Only” अंकित पाई गईं।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन पैंथर-क्लॉ” के तहत की गई। 29 जनवरी 2026 को स्पेशल स्टाफ रोहिणी जिला को थाना बेगमपुर क्षेत्र में अवैध शराब की आपूर्ति की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित दहिया, प्रभारी स्पेशल स्टाफ, के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने इलाके में जाल बिछाकर एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो वाहन को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब की सप्लाई देने जा रहा था। इसके बाद थाना बेगमपुर में एफआईआर संख्या 68/2026, धारा 33/38/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि जब्त की गई बोलेरो गाड़ी सेवज नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। आरोपी पहले भी आबकारी अधिनियम के एक मामले में संलिप्त पाया गया है।
फिलहाल पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत