सोने-चांदी के दाम फिसले, तीसरे दिन भी टूटा भाव, देखें आज का रेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोने-चांदी के दाम फिसले, तीसरे दिन भी टूटा भाव, देखें आज का रेट

-बजट के बाद शुरू हुई गिरावट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट 2026 के बाद शुरू हुई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है, जहां चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम करीब 16,000 रुपये की कमी आई, जबकि सोने में प्रति 10 ग्राम लगभग 4,000 रुपये सस्ता हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अप्रैल वायदा में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ कीमतें 1,38,256 रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गईं, जबकि चांदी के मार्च वायदा में 6 प्रतिशत से ज्यादा की कमी के साथ कीमतें 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

बजट के बाद शुरू हुई गिरावट
बता दें, रविवार 01 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया, जिसके बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट शुरू हुई। इस बार के बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया, जो 6 प्रतिशत (5प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी + 1प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस) पर बना रहा। इसके बावजूद बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया। जनवरी में सोने की कीमतों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई थी, जहां MCX पर कीमतें 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थीं।

अब ऐसा ही कुछ चांदी के साथ से देखा गया। चांदी ने भी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था, लेकिन फरवरी की शुरुआत में ही यह 39प्रतिशत तक गिर चुकी है। वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 4,703.27 डॉलर प्रति औंस पर गिरा, जबकि सिल्वर 85.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा

प्रमुख शहरों में आज की कीमतें

1. दिल्लीमें 24 कैरेट सोना का भाव ₹1,64,360 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,92,500से ₹3,49,900है।

2. चेन्नईमें 24कैरेट सोना का भाव ₹1,62,900.00प्रति 10ग्राम और चांदी का भाव ₹3,19,900प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है।

3. कोलकातामें 24कैरेट सोना का भाव ₹1,56,140से ₹1,60,580के आसपास और चांदी का भाव ₹3,00,000प्रति किलोग्राम है।

4. मुंबईमें 24 कैरेट सोना का भाव₹1,60,580 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3,49,900 से ₹3,66,000 प्रति किलोग्राम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox