US से गौतम अडानी को समन! रॉबर्ट गिउफ्रा जूनियर को किया अपना वकील नियुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

US से गौतम अडानी को समन! रॉबर्ट गिउफ्रा जूनियर को किया अपना वकील नियुक्त

-भारतीय उद्योगपति अडानी का नया दांव -SEC ने गौतम अड़ानी पर लगाया 24000 करोड़ रिश्वत का आरोप

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   अमेरिका में SEC (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) के आरोपों से घिरे भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने अब अपने बचाव के लिए एक बड़ा दांव चला है। अडानी ने वॉल स्ट्रीट के उस दिग्गज वकील को अपने साथ जोड़ा है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का केस लड़ रहे हैं।

कौन हैं वो अडानी के वकील?
कोर्ट फाइल्स के मुताबिक, गौतम अडानी ने मशहूर लॉ फर्म Sullivan & Cromwell के को-चेयर रॉबर्ट गिउफ्रा जूनियर (Robert Giuffra Jr.) को अपना वकील नियुक्त किया है। गिउफ्रा कोई आम वकील नहीं हैं। वे वर्तमान में डोनाल्ड ट्रम्प की क्रिमिनल कनविक्शन को चुनौती देने वाले केस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने वोल्कवैगन (Volkswagen) और गोल्डमैन सैक्स Goldman Sachs जैसे बड़े दिग्गजों का बचाव किया है। 2025 में उन्हें “Securities Litigator of the Year” का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

मामला क्या है और अब क्यों आई तेजी?
यह मामला पिछले एक साल से लटका हुआ था क्योंकि दोनों अडानी (गौतम और उनके भतीजे सागर) भारत में हैं। SEC का आरोप है कि अडानी ने झूठे दावे करके अमेरिकी निवेशकों को गुमराह किया और भारत में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए $250 मिलियन (करीब 2100 करोड़ रुपये) की रिश्वत की योजना बनाई।

पिछले हफ्ते SEC ने अमेरिकी जज से गुहार लगाई थी कि उन्हें ईमेल या अन्य वकीलों के जरिए अडानी को समन (नोटिस) भेजने की इजाजत दी जाए, क्योंकि भारत सरकार से उन्हें मदद नहीं मिल पा रही थी।

SEC के इस कदम की खबर आते ही 23 जनवरी को अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई और $13 बिलियन की मार्केट वैल्यू साफ हो गई थी।

अडाणी ने क्या दिया जवाब
SEC की सख्ती को देखते हुए, रॉबर्ट गिउफ्रा ने एजेंसी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वे गौतम अडाणी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुकदमे को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। गिउफ्रा ने कोर्ट से बातचीत के लिए और समय माँगा है ताकि यह तय किया जा सके कि आगे की कानूनी प्रक्रिया कैसे चलेगी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश निकोलस गारौफिस शुक्रवार को SEC की समन भेजने की मांग पर फैसला सुनाने वाले हैं। अडाणी ग्रुप अब पूरी तरह से अमेरिकी वकीलों के जरिए इस केस का सामना करने की तैयारी में है।

अडाणी समूह के प्रतिनिधि ने एसईसी के मुकदमे में चल रहे घटनाक्रम पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। गौतम अडाणी समूह के अध्यक्ष हैं और सागर अडाणी “अडाणी ग्रीन एनर्जी” में कार्यकारी निदेशक हैं। एसईसी ने न तो समूह और न ही उसकी किसी कॉर्पोरेट इकाई पर मुकदमा दायर किया है।

गिउफ्रा के बारे में
गिउफ्रा 1989 में सुलिवन एंड क्रॉमवेल में शामिल हुए थे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए विलियम रेहनक्विस्ट के पूर्व लॉ क्लर्क थे। बेंचमार्क लिटिगेशन ने उन्हें 2025 में “सिक्योरिटीज लिटिगेटर ऑफ द ईयर” यूएस पुरस्कार दिया और इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए उन्हें अपनी शॉर्टलिस्ट में शामिल किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox