नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली सरकार ने 31 जनवरी को समाप्त हो रही पानी बिल माफी योजना 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है, जो लोग अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा सके हैं, या बिल का भुगतान करने के लिए अपने बिल में गड़बड़ी ठीक नहीं करा सकें, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि अब आने वाले समय में पानी के बिल पर पूरी डिटेल दी जाएगी कि कितना पानी खर्च हुआ, कितना जुर्माना लगा और किस किस-किस माह में जोड़कर कुल कितना बिल आया, यह पूरी जानकारी दी जाएगी।
जल मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर वे अपना घर बंद कर कुछ माह के लिए बाहर जाते हैं तो अपना कनेक्शन सस्पेंड करा दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनका मीटर चालू रहता है और बिल लगता रहता है। लोक अदालत की तरह ही जल बोर्ड हर इलाके में शिविर लगाएगी। जिन लोगों के बिल ज्यादा आ गए हैं, उनको ठीक किया जाएगा और बिल जमा किया जाएगा।
कहा कि हमें सरकार के साथ बहुत सी खामियां मिली हैं, उनको ठीक करने में टाइम लग रहा है। जो घरेलू कनेक्शन नहीं है, उनके लिए भी माफी योजना जल्द ही लाई जाएगी। घरेलू कनेक्शन में कुल 14 लाख 68 लोगों का पानी का बिल बकाया था, अभी तक तीन लाख 30 हजार लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है, 20 प्रतिशत लोग लाभ उठा चुके हैं।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि