पाक ने कुलभूषण से की दूसरी काउंसलर एक्सेस की पेशकश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाक ने कुलभूषण से की दूसरी काउंसलर एक्सेस की पेशकश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने आईसीजे के निर्देश पर कुलभूषण को दूसरी काउंसुलर एक्सेस देने की पेशकश की है। पाक के अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल ने नया दावा किया है कि पाकिस्तान ने 17 जून 2020 को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को उनकी सजा और सजा पर पुनर्विचार के लिए एक याचिका दायर करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने कहा कि अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग करते हुए कुलभूषण जाधव ने सजा और सजा पर पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया। पाक मीडिया में छपी खबरों के अनुसार पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने (कुलभूषण जाधव) इसके बजाय अपनी लंबित दया याचिका का पालन करना पसंद किया। वहीं पाकिस्तान ने उन्हें दूसरी काउंसुलर एक्सेस देने की भी पेशकश की है।
यहां बता दें कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने 49 वर्षीय जाधव को अप्रैल 2017 में जासूसी तथा आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने आईसीजे में जाधव की सजा तथा राजनयिक पहुंच की अनुमति न देने के पाकिस्तान के फैसले को चुनौती दी थी। आईसीजे में भारत को जीत मिली थी। आईसीजे ने पाकिस्तान से जाधव की सजा की समीक्षा करने और उन्हें जल्द से जल्द काउंसुलर एक्सेस देने का आदेश दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox