दो अलग-अलग वारदातों में पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे व एक बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो अलग-अलग वारदातों में पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे व एक बदमाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका हाईवे पैट्रोल पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में एक बदमाश व दो लुटेरे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बदमाश से एक चोरी की मोटरसाइकिल व नकली नंबर प्लेट तथा लुटेरों से लूट के दो हजार रूपये कैश, एक ओपो का मोबाइल फोन तथा एक वारदात में काम आने वाला ब्लेड बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियांे से पूछताछ जारी है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी 7 और 8 टीम के सिपाही सुरेन्द्र, सोमबीर, बिजेन्द्र व सुरेन्द्र जब गश्त कर रहे थे तो ढांसा रोड़ पर स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल के पास एक संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार को देखा तो उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वह रूकने की बजाये बाईक को भगा ले गया जिसका टीम ने डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबौच लिया। पूछताछ के दौरान वह सही जवाब नही दे पाया तो पुलिस ने उसकी जांच आरंभ की जिसमे बाईक की नंबर प्लेट नकली निकली। टीम ने उसे पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान मोहित झा पुत्र मोहन झा निवासी मोहनगार्डन उत्तमनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से स्नेचिंग के 18 मामले दर्ज हैं। आज भी आरोपी वारदात के चक्कर में ही घूम रहा था।
दूसरे मामले में टीम 11 के सिपाही संजीव व प्रीतम ने नांगलोई रोड़ नर्सरी निर्माण विहार से लूटे गये व्यक्ति की काॅल पर कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में एक नाबालिग को बापड़ौला से पकड़ा और बाद में करण पुत्र संतोष निवासी अजय पार्क नजफगढ़ को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट के दो हजार रूपये, एक मोबाइल फोन व एक ब्लेड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox